{"_id":"6197f88ed5fb354e8b5bb0a9","slug":"tourists-increasing-in-dudhwa-park-only-space-left-in-the-dormitory-lakhimpur-news-bly4666060144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा पार्क में बढ़ रहे सैलानी, डॉरमेट्री में ही केवल जगह बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा पार्क में बढ़ रहे सैलानी, डॉरमेट्री में ही केवल जगह बाकी
विज्ञापन
दुधवा की पार्किंग में खड़े सैलानियों के वाहन।
शुक्रवार को सभी हट रहे फुल, 20 को छह हटों की है एडवांस बुकिंग
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में शुरूआती दिनों में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। हालात यह हैं कि डॉरमेट्री में ही केवल कुछ जगह शेष है।
शुक्रवार को पार्क के सभी हट पूरी तरह फुल रहे। सैलानियों ने दो शिफ्टों में पार्क का भ्रमण किया। वहीं डॉरमेट्री में ही केवल जगह खाली रही। वहीं शनिवार 20 नवंबर को भी दुधवा नेशनल पार्क के छह हटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ये हट लखनऊ, दिल्ली व बरेली के सैलानियों ने बुक कराई हैं।
पार्क सूत्रों ने बताया कि यह सभी सैलानी देर रात तक दुधवा पहुंच जाएंगे। इसकेबाद शनिवार को पार्क के जंगल का भ्रमण करेंगे। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को किसी भी सैलानी को बाघ के दीदार तो नहीं हुए, लेकिन हिरन, बारहसिंघा व विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पक्षियों का सैलानियों ने दीदार जरूर किया।