{"_id":"673cd172be4e19f06f0dfc3a","slug":"tourists-excited-after-seeing-tiger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-133549-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ दिखने से सैलानी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ दिखने से सैलानी उत्साहित
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा व किशनपुर सेंचुरी में पर्यटन सत्र में मंगलवार को दुधवा में पहली शिफ्ट में सैलानियों को बाघ दिखा है।
एसडी सिंह मार्ग से पहले सड़क के दाहिनी तरफ बाघ घास के मैदान में मौजूद था। जिसे देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। उधर, किशनपुर में भी सैलानियों को बाघ दिखा। पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही सैलानियों को बाघों का दीदार हो रहा है।
सैलानियों को बारहसिंघा हिरन, पाड़ा, मोर, सेही सहित झादीताल में कलरव करते प्रवासी पक्षी भी सैलानियों को दिख रहे हैैं। सोमवार को शिकार की तलाश में छलांग मारते बाघ को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। सैलानियों ने बाघ का फोटो कैमरे में कैद कर लिया। संवाद