फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tomorrow will be mockdrill at six health centers

कल छह स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी मॉकड्रिल

Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be mockdrill at six health centers
लखीमपुर खीरी। कोरोना वैक्सीन तो अभी नहीं आई है, लेकिन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी कर ली है, जिसको लेकर पांच जनवरी को वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास होगा। इसके लिए एएनएम को रविवार को प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वैक्सीन लगाने से पहले वह मानसिक रूप से तैयार हो सकें। मॉकड्रिल में एएनएम टीका लगवाने के लिए आने वालों से ठीक उसी तरह से पेश आएंगी, जिस तरह टीकाकरण के समय वैक्सीन लगाने वालों से मिलती हैं।
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में वैक्सीन आने से पहले टीकाकरण करने वालों को मानसिक रूप से तैयार करने एवं इस दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कल जिले के छह सरकारी अस्पतालों में ट्रायल होगा, जिसमें वैक्सीन तो नहीं लगाई जाएगी। मगर, वह सब प्रक्रिया होगी जो कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान होनी है। हर केंद्र पर तीन टीमें मौजूद रहेंगी, जो 25 लोगों को वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास करेंगी। इसके लिए एसीएमओ को नोडल अफसर भी नामित किया गया है।
विज्ञापन

मानसिक रूप से तैयार करने
में सहायक होगा मॉकड्रिल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मॉकड्रिल का मतलब वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी पर आए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किस तरह पेश आना है, क्या सावधानी रखनी है और किन बातों का ध्यान रखना है ताकि सुरक्षित तरीके से लोग वैक्सीन लगवा सकें। टीकाकरण करने के बाद किसी प्रकार की दिक्क्त आने पर उसकी किस तरह से देखभाल करें। इसके बारे में टीकाकरण करने वाली टीम को मानसिक रूप से तैयार करना ही मॉकड्रिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे टीका लगाया जाएगा, उसको एएनएम यह भी बताएंगी कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही पहली बार टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने और इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की जानकारी देंगी। इस दौरान किसी प्रकार की दिक्क्त होने पर सीएचसी अधीक्षक को जानकारी दी जाएगी, जिससे सीएचसी पर मौजूद स्वास्थ्य टीम उसे उचित इलाज मुहैया करा सके।
यहां होगा टीकाकरण का डेमो
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेमो के लिए तीन शहरी और तीन ग्रामीण इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। इसमें शहर में जिला एवं महिला अस्पताल सहित पलिया एवं ग्रामीण क्षेत्र में फरधान, नकहा और बेहजम को चुना गया है। पहले चरण में सीएचसी अधीक्षक के मोबाइल पर 25 लोगों की सूचना दी जाएगी। दूसरे चरण में सीएचसी पर पहुंचने पर चेक लिस्ट में उसका नाम मिलान कर अंदर जाने दिया जाएगा। तीसरे चरण में उसके आधार नंबर का वैरीफेशन होगा। चौथे चरण में थर्मल स्कैनिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे। इसके बाद पांचवें चरण में एएनएम आधा घंटा बैठाकर टीकाकरण के बारे में जानकारी देगी। उसके बाद वैक्सीन लगाकर आधा घंटे तक प्रतीक्षालय में बैठाया जाएगा, जिससे यदि टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसे उचित इलाज दिलाया जा सके।

कोरोना वैक्सीन लगाने का मॉकड्रिल पांच जनवरी को होना है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित चार सीएचसी का चयन किया गया है। जहां पर नोडल अफसर के रूप में एसीएमओ भी मौजूद रहेंगे।
- डॉ. बलबीर सिंह, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed