{"_id":"6aef6489cc8adf115c0a99f9","slug":"today-three-auspicious-times-for-lakshmi-ganesh-worship-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-189368-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए तीन मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए तीन मुहूर्त
Sat, 07 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। कार्तिक माह की अमावस्या पर रविवार को दीपावली मनाई जाएगी। छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री और राधा कृष्ण मंदिर के पंडित कुसुम कुमार शास्त्री के अनुसार, इस बार पूजा के लिए कुंभ, वृषभ और सिंह लग्न में तीन मुहूर्त बन रहे हैं। साथ ही सात योग और 11 साल बाद गुरु-केतु की युति का संयोग है।
अमावस्या तिथि रविवार सुबह 10:50 बजे से सोमवार सुबह 11:20 बजे तक रहेगी। दीप पर्व होने के कारण दीपावली रविवार को मनाई जाएगी, जबकि उदया तिथि के चलते सोमवार को सोमवती अमावस्या होगी।
कुंभ लग्न में दोपहर एक से 2:30 बजे तक कल-कारखानों और प्रतिष्ठानों में पूजा होगी। घरों में वृषभ लग्न के दौरान शाम 5:37 से 7:34 बजे तक लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाएगा। वहीं, सिंह लग्न में रात 12:05 से 2:19 बजे तक मां लक्ष्मी और मां काली की महानिशा पूजा होगी। ईशान कोण में भगवान शिव की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार दिवाली पर स्वाति नक्षत्र के साथ आयुष्मान, लुम्बक, सौभाग्य, बुधादित्य और धन योग बन रहे हैं। इसके अलावा विमल विपरीत राजयोग और नीचभंग राजयोग का भी संयोग है। धन योग के चलते शुक्र बुध की राशि कन्या में रहेंगे।