{"_id":"585693984f1c1b5361c05e2a","slug":"today-kanya-vidya-bntenge-the-czech-and-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंटेंगे कन्या विद्याधन के चेक और लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंटेंगे कन्या विद्याधन के चेक और लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
कन्या विद्याधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचय पत्र के लिए रविवार को डीआईओएस कार्यालय पर उमड़े छात्र
देर शाम तक कार्यालय पर बनाई जाती रहीं चेक
1640 छात्रों को लैपटाप और 855 छात्राओं को मिलेंगी चेक
सोमवार को हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र- छात्राओं को लैपटॉप और कन्या विद्याधन के चेक बांटे जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय के समीप स्थित एक मैरिज हाल में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री हाजी रियाज अहमद होंगे। लैपटॉप और चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र- छात्राओं की भीड़ रविवार को डीआईओएस कार्यालय पर उमड़ी। कार्यालय पर देर शाम तक चयनित बच्चों के परिचय पत्र और चेक बनाने का काम होता रहा। कार्यक्रम में 1640 छात्रों को लैपटाप और इंटर की 855 मेधावी छात्राओं को चेक दिए जाएंगे।
डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में 2015 में हाईस्कूल उत्तीर्ण 433 और इंटर के 430 तथा 2016 में हाईस्कूल उत्तीर्ण 383 और इंटर के 394 मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। साथ ही 2016 में इंटर उत्तीर्ण करने वाली 855 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वहीं छात्र शामिल हो सकेंगे, जिनके पास परिचय पत्र होगा। परिचय पत्र बनवाने के लिए रविवार को छात्रों की भीड़ डीआईओएस कार्यालय पर उमड़ी, जिससे कार्यालय पर चेक और परिचय पत्र बनाने का काम रविवार की देर शाम तक चलता रहा।