फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To warn people of the dirt from polythene

पॉलिथीन से होने वाली गंदगी से लोगों को सचेत किया 

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
To warn people of the dirt from polythene
relly - फोटो : amar uajal
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाली जागरूकता रैली 
विज्ञापन

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मंगलवार को शहर मिशन प्रबंधन इकाई डूडा की ओर से स्वच्छ पखवाड़ा जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला थरवरनगंज में सड़कों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों और मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने हाथों में बैनर-पट्टी लेकर घर-घर जाकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। बच्चों ने लोगों से  पॉलिथीन का प्रयोग न किए जाने, कूड़ा व पॉलिथीन सड़क पर न फेंक कर नगर पालिका की ओर से निर्धारित जगहों पर फेंकने की अपील की। 

जागरूकता रैली डूडा कार्यालय से होकर मेन बाजार चौराहे से अस्पताल रोड, थरवरनगंज होते हुए डूडा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश पांडे ने कहा कि पर्यावरण संवर्धन के लिए प्लास्टिक थैली के प्रयोग करना बंद किया जाना चाहिए। ऐसा न करके खतरनाक स्थिति पैदा की जा रही है। रैली की अगुवाई शहर मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह ने की। रैली में सतत सेवा संस्थान, गोमती जन कल्याण, यूथ एजुकेशनल सोसायटी, निर्मला महिला एवं बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और थरवरनगंज के पालिका सदस्य राशिद पठान का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed