{"_id":"687e7ebc0d474b1e930f2fa0","slug":"to-save-the-accused-of-robbery-the-family-members-beat-up-the-constable-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151241-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लूट के आरोपी काे बचाने के लिए परिजनों ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लूट के आरोपी काे बचाने के लिए परिजनों ने सिपाही को पीटा
Mon, 21 Jul 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले हुई टप्पेबाजी की घटना के खुलासे में लगे सिपाही को आरोपी के परिजनों ने पीट दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। आरोप है कि परिजनों ने मिलकर आरोपी को मौके से भगा दिया। घटना के बाद आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताते हैं कि 19 जुलाई को मोहल्ला भटनागर कॉलोनी निवासी अनीता अग्रवाल के साथ उस समय टप्पेबाजी हुई थी, जब वह मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं। पीड़िता ने बताया कि अज्ञात युवक ने उनके कान पर झपट्टा मार दिया और सोने के कुंडल नोचकर भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की पहचान की।
सिपाही अमरजीत पहचान होने के बाद शांतिनगर गढ़ी रोड निवासी आयुष शुक्ला के घर पहुंचे, जहां पर आरोपी आयुष से घटना के बाबत पूछताछ की। इसी दौरान उसे बचाने के लिए उसके भाई आदर्श शुक्ला और पिता विजय शुक्ला भी आ गए और सिपाही के साथ मारपीट करते हुए आयुष को मौके से भगा दिया। सिपाही ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर तीनों आरोपी विजय शुक्ला, आदर्श और आयुष के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।