फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To protect the environment in every individual passion

पर्यावरण बचाने का हर व्यक्ति में जुनून हो

Sat, 27 Feb 2016 10:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 27 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
To protect the environment in every individual passion
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्री हीरालाल यादव ने पौधे रौपे। साथ ही छात्रों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति में जुनून होना चाहिए, तभी प्रदूषण से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत संवेदना जागृति अभियान लेकर यहां पहुंचे हीरालाल ने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मौलश्री, महुआ, नीम और इमली के पौधे रोपकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में हीरालाल ने कारगिल के वीर जवानों के बलिदान से जुड़ी जानकारियों को छात्रों से साझा किया। उन्होंने देश की बेटी कल्पना चावला के आखिरी संदेशों को बताकर युवाओं को मानवीय संवेदनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य आरके जायसवाल, अध्यापकगण, वन विभाग के शारदानगर रेंज के अशोक कश्यप, पीडी यादव, अशर्फीलाल, राममिलन, रविकांत वर्मा, धनीराम, कुलदीप सिंह, मतीन अहमद खां, वन रक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


साइकिल यात्री हीरालाल संवेदना जागृति अभियान के तहत निकले साइकिल यात्रा पर
‘पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण की जगा रहे अलख’
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जनपद हमीरपुर के मौदहाबाद से सात नवंबर 2015 को अपनी 16वीं साइकिल यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्री हीरालाल यादव का इस बार नया मिशन है संवेदना जागृति अभियान। वह शनिवार को यहां पहुंचे तो बताया कि इस यात्रा में लखीमपुर खीरी उनका 42वां जिला है। यहां से वह बहराइच के लिए रविवार को रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदना जागृति अभियान के तहत हीरालाल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद हमीरपुर से सात नवंबर 2015 को रवाना किया था। राजकीय इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण के बाद हीरालाल ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि कार्यों को बढ़ावा देना है। वह बताते हैं कि उनकी 16वीं यात्रा है। वह वर्ष 1997 से देश और विदेश में जागरूकता लाने के लिए साइकिल यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है, उन्होंने ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के लिए 2010 में पौधे लेकर कन्याकुमारी से शुरुआत की। वह अलग-अलग प्रांतों के अलावा कई देशों में 15 यात्राएं कर चुके हैं, जिसमें नेपाल, चीन और कंबोडिया देश भी शामिल हैं। वह कहते हैं कि यूपी के बड़े शहरों में दिल्ली का बुरा  हाल है, वहां पर प्रदूषण रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से अच्छी शुरुआत हुई है, जहां एक ही दिन में 2.56 लाख पौधे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि देश के आठ फीसदी हिस्से मेें हरियाली है, जबकि जरूरत 30 फीसदी की है, जिसकी जरूरत हर इंसान को समझनी है। उन्होंने कहा कि हरियाली बिना ऑक्सीजन नहीं होगी और ऑक्सीजन कम होगी तो सांसें कैसे चलेंगी। इसके लिए हर किसी को चाहिए कि वह एक पौधा हर साल लगाए, ताकि प्रदूषण कम से कम किया जा सके।

--
16 वीं यात्रा में इन जिलों में कर चुके भ्रमण
साइकिल यात्री हीरालाल 16वीं यात्रा में हमीरपुर के बाद महोबा, झांसी, ललितपुर, औरैय्या, इटावा, हरदोई, आगरा, मथुरा, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, कानपुर, कन्नौज, सीतापुर आदि 41 जिलों में यात्रा कर चुके हैं। लखीमपुर के बाद वह बहराइच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed