फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To promote tourism, AC buses will run between Lucknow and Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ-दुधवा के बीच चलेंगी एसी बसें

Wed, 01 Oct 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
To promote tourism, AC buses will run between Lucknow and Dudhwa
रोडवेज बस स्टेशन लखीमपुर। संवाद
लखीमपुर खीरी। पर्यटन को बढ़ावा देने और सैलानियों को दुधवा जंगल तक आने-जाने की विशेष सुविधा लेने के लिए रोडवेज निगम विशेष एसी बसों का संचालन करने जा रहा है। जंगल सफारी शुरू होते ही लखनऊ-दुधवा के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क का नया सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। दुधवा जंगल की सैर करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, लेकिन अब तक दुधवा तक पहुंचने के लिए कोई विशेष परिवहन व्यवस्था नहीं है। अगर किसी को आना है तो खुद का वाहन बुक करे या फिर टुकड़ों में सफर करे। फुटकर सफर में समय बर्बाद होने के साथ ही परेशानी और अधिक किराया भी लगता है।
विज्ञापन

कई बार यात्री दुधवा तो पहुंच तो जाते हैं, लेकिन वापसी में सवारी नहीं मिल पाती है। इसको ध्यान में रखते हुए लखनऊ से दुधवा के लिए विशेष एसी बसों का संचालन किया जाएगा। शुरुआत में एक बस संचालित की जाएगी। बाद में जैसे-जैसे सवारियां बढ़ेंगी, वैसे-वैसे बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज निगम के हरदोई क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे लखनऊ से बस रवाना होगी। वापसी शाम छह बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed