फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To promote Hindi Public participation needed

हिंदी को बढ़ावा देने को  जन सहभागिता की जरूरत

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
To promote Hindi Public participation needed
हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले में हिंदी दिवस पर जगह-जगह हुईं गोष्ठियां और कार्यक्रम
 हिंदी दिवस के मौके पर बुधवार को जिले भर में कार्यक्रम और गोष्ठियां हुई। शिक्षण संस्थाओं के अलावा बैंकों, डाकघर, भारत संचार निगम लि. कार्यालय में भी हिंदी दिवस मनाया गया। गोष्ठियों में हिंदी के उत्थान और प्राचीन गौरवपूर्ण स्थान पर स्थापित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
युवराजदत्त महाविद्यालय में हिंदी दिवस की महत्ता और इसकी वैज्ञानिकता विषय पर गोष्ठी हुई। प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा ने हिंदी भाषा की वैश्विक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने कहा कि हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए किसी सरकारी संरक्षण से ज्यादा जन सहभागिता की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रीती वर्मा ने किया। गोष्ठी में डॉ. सत्यनाम, डॉ. विशाल द्विवेदी सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

देउवापुर स्थित कमला डिग्री कालेज में भाषण प्रतियोगिता में सुधीर श्रीवास्तव प्रथम, बसंत कश्यप द्वितीय, पूजा वर्मा तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में सोनी सिंह प्रथम, अंशिका शुक्ला द्वितीय व अनुराधा दीक्षित तृतीय रहीं। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश, रूचि मिश्रा, कुलदीप, सोमपाल, सुष्मिता, शिवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल प्रूडेंस डिग्री कालेज में हिंदी की समृद्धता व सार्थकता विषय पर गोष्ठी हुई। बीएड विभाग के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने हिंदी की समृद्धता और सार्थकता पर विचार रखे। इस दौरान डॉ. पायल राय, प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह, डॉ. कामिनी सिंह, कीर्ति सिंह, अरूण कुुमार सिंह, रचिता बाजपेई सहित सभी छात्र मौजूद रहे।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें बैंक के चार्टेड अकाउंटेंट देवेश बंसल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है इसलिए हमें इसका सर्वाधिक प्रयोग करना चाहिए। शाखा प्रबंधक शरद वर्मा ने कहा कि हमारे बैंक में राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की लंबी परंपरा रही है। गोष्ठी में सहायक प्रबंधक निक्की केशवानी, प्रधान रोकड़िया संजय बंसल, रूप बंसत, प्रखर गोयल, अभिषेक अग्रवाल, अशोक सेठी, हरनाल सिंह मौजूद रहे।
निघासन। एब्लॉन पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। स्कूल प्रबंधक मीनाक्षी कश्यप ने कहा कि हिंदी में ही सबका सम्मान निहित है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंशिका मिश्रा, जयरमन वर्मा, मंजुल पांडे, कविता, जगदीश सिंह, अलवीना आदि ने भाषण- गीत आदि पेश किए। प्रधानाचार्य एसपी राय ने अपने विचार रखे। इस मौके पर स्कूल के अनुराग, अभिलाषा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। 
मोहम्मदी। कस्बे के पीडी कालेज में हिन्दी दिवस के मौके पर हुई निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाचार्य एसएन वर्मा ने पुरस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में सोनी देवी प्रथम, उजीता द्वितीय, रंजना तृतीय, रीमा कश्यप प्रथम, आरती कुशवाहा द्वितीय, सायना बानो तृतीय रहीं। इसी प्रकार नीतू राठौर, रिया श्रीवास्तव, नितांशी मिश्रा, पलक श्रीवास्तव, सान्या अवस्थी, दीपक, मुदित, आकाश विमलेश वर्मा, सौरभ भारद्वाज, नितिन कुमार क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। सुरेश मिश्रा, अजीत शर्मा, नैनेश गुप्ता, कन्हैया लाल शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। 
गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद ने पुनर्भूग्रंट स्थित जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में गायत्री महाविद्यालय, गुरुनानक कन्या डिग्री कालेज, गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज, रामरतन शास्त्री महाविद्यालय सहित पांच कालेजों से 70 छात्राओं ने भाग लिया है।
इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री, शैलेंद्र सक्सेना, राजेश गिरि, सौरभ दीक्षित, डॉ. वीरेश बाजपेयी, सतीश मिश्र, गुरुदेव शर्मा आदि मौजूद रहे। खम्हौल के गायत्री महाविद्यालय में राम कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर राजभाषा हिंदी दशा और दिशा विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर प्राचार्य जटाशंकर, प्रबंधक सत्यनरायन वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, नवोदय इंटर कालेज, माया मेमोरियल शिक्षा मंदिर इंटर कालेज, मां शारदे विद्या मंदिर, स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान, शारदे ज्ञान मंदिर, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, यदुशील शिक्षा निकेतन आदि विद्यालयों में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई।

पलियाकलां। शहर के गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल तथा बलदेव वैदिक इंटर कालेज में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल की संस्थापिका मलकीत कौर, चेयरमेन जसमेल सिंह मांगट तथा प्रबंधिका हरदीप कौर मांगट, उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार कु़शवाहा और सीनियर कोर्डिनेटर हरजिंदर ने हिन्दी दिवस के बारे में बताया। शिवानी वर्मा ने हिन्दी दिवस पर प्रकाश डाला। बलदेव वैदिक इंटर कालेज में हिन्दी दिवस की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने की। समारोह में ओमप्रकाश सुमन प्रेम प्रकाश पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, प्रधान लिपिक चंद्रशेखर, सेवानिवृत्त शिक्षक कौशल किशोर श्रीवास्तव आदि तमाम शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed