फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To pay now Delegates will come forward

भुगतान के लिए अब डेलीगेट आगे आएंगे

Wed, 13 Jan 2016 11:46 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Wed, 13 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक मंडल को किसानों के गन्ना भुगतान में कोई रुचि नहीं है, जिससे किसान परेशान हैं। राकिमसं, भाकियू के बाद अब डेलीगेटों ने गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड का एक तिहाई गन्ना पेराई सत्र बीत चुका है। अब तक चीनी मिल ने गन्ना किसानों को एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया है, जबकि बलरामपुर ग्रुप की कुंभी, गुलरिया चीनी मिल और अजबापुर चीनी मिल ने गन्ना किसानों का काफी भुगतान दे दिया है। यहां तक कि उप्र सरकार ने इस बार अब तक गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया है। इस कारण राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सरकार का नाम गिनीज और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए मेल किया है। गन्ना किसानों का भुगतान न होने से जहां  किसान आंदोलित हो रहे हैं। वहीं राकिमसं के बैनर तले सहकारी गन्ना विकास समिति में 15 जनवरी से बेमियादी धरना प्रदर्शन और अधिकारियों का घेराव शुरू होना है। 25 जनवरी से भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने  भी यूनियन के बैनर तले आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के अध्यक्ष और गन्ना सोसायटी के डेलीगेट संतोष कुमार शर्मा ने कहा है कि गन्ना समिति संचालक मंडल के कुछ संचालक निजी स्वार्थों में फंसकर भुगतान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसलिए गोला, बांकेगंज, लखीमपुर, खुटार तहसीलों के डेलीगेट लामबंद होने लगे हैं जो अपने तरीके से गन्ना भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed