फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To give details of expenditure booby 803 Panchayats

खर्च का ब्यौरा देने में 803 पंचायतें फिसड्डी

Sat, 23 May 2015 07:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 23 May 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
राज्य एवं वित्त आयोग से मिली धनराशि के खर्च का ब्योरा ऑनलाइन करने के मामले में जिले की 803 ग्राम पंचायतें फिसड्डी साबित हुई हैं। बार-बार चेतावनी जारी करने के बावजूद इन पंचायतों के प्रधानों ने अब तक राज्य एवं वित्त आयोग से मिली धनराशि के खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। प्रधानों के इस रवैये को लेकर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस बाबत शासन से मिले निर्देश के बाद डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने निर्देश दिया है कि अगर 30 मई तक प्रधानों ने खर्च का ब्योरा ऑनलाइन नहीं किया तो उनके खातों के संचालन और पंचायत सेक्रेटरियों के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य एवं वित्त आयोग से हर साल विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की जाती है। ग्राम पंचायतों को हर साल इस धनराशि के खर्च का ब्योरा देना होता है। वर्ष 2014-15 में जिले की 995 ग्राम पंचायतों को करोड़ों रुपये दिए गए हैं। प्रधानों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर खर्च का ब्योरा ऑनलाइन करना है, लेकिन पंचायती राज विभाग के तमाम निर्देशों के बावजूद अब तक सिर्फ जिले की 192 ग्राम पंचायतों ने ही आय-व्यय का ब्योरा विभागीय प्रिया साफ्ट पर ऑनलाइन किया है। अन्य पंचायतों ने इस बाबत विभाग को कोई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। डीपीआरओ योगेंद्र्र कटियार ने बताया कि प्रधानों के इस रवैये को लेकर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है और 30 मई तक हर हालत में खर्च का ब्यौरा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी अगर प्रधानों ने निर्देशों की सुधि नहीं ली तो उनके खाता संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। साथ पंचायत सेक्रेटरी पर लापरवाही के लिए कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed