फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tisrai din bhi naiyaik kairya nahi

तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य नहीं

Mon, 31 Aug 2015 10:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 31 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
tisrai din bhi naiyaik kairya nahi
सिविल कोर्ट के एक वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने से नाराज अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी अदालती कामकाज से विरत रहने का फैसला लिया। अध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि वकीलों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का प्रत्येक नागरिक को हक है।
विज्ञापन

 जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्र ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संचालन करते हुए मंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। मीडिया प्रभारी श्रीकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से चल रही वकीलों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया। बैठक के बाद जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने एआटीओ प्रशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, जुलूस के रूप में वकीलों ने कलक्ट्रेट पहुचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान श्रीकांत अवस्थी, अंशुमान माथुर, मोहम्मद इजराइल खां, विवेक अवस्थी, अकबर अली नकवी, सुनील अवस्थी, राहुल तिवारी, अशोक शुक्ला, प्रीतम सिंह बग्गा, विमलेंद्र मिश्र पंकज, राकेश वर्मा सहित सैकड़ों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed