फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tikuniya scandle

सरकार ब्राह्मणों के साथ अपना रही भेदभावः राहुल तिवारी

Mon, 11 Oct 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
tikuniya scandle
लखीमपुर खीरी: मृतक शुभम मिश्रा के घर पत्रकारों से बातचीत करते ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्य? - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राहुल त्रिपाठी ने रविवार को तिकुनिया कांड में मारे गए शुभम मिश्रा और हरिओम मिश्रा के घर पहुंचकर परिजन को भरोसा बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आंदोलन में हिंसा को पूर्व नियोजित बताया और कहा कि ब्राह्मणों के साथ सदैव छल हुआ है। सत्ता पाने के बाद राजनेता ब्राह्मणों को पीछे कर खुद आगे निकल जाते हैं। उसी प्रकार सपा, कांग्रेस आदि दलों के लोग जिले में आकर शुभम मिश्रा का घर छोड़कर आगे निकल गए। उन्होंने शुभम के परिवार से मिलना तक जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि सिर्फ सम्मेलन आयोजित कर राजनीतिक दल झूठे ब्राह्मण प्रेम का दिखावा बंद करें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक तहरीर पर न तो मुकदमा लिखा है और न ही नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिले में पर्याप्त सिख समुदाय है, फिर भी गैर राज्य के लोगों के आने का मतलब प्रीप्लान घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करे और लिखित में नौकरी देने का आश्वासन दे। ब्राह्मण अब चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव आशुतोष शुक्ला, राष्ट्रीय संरक्षक आशुतोषांबर महाराज, महादेव, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संत सभा महादेव बाबा, गुड्डन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम के परिजन से मिला ब्राह्मण समाज

फरधान। तिकोनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र के ड्राइवर हरिओम मिश्रा के मारे जाने के बाद रविवार को महाब्रम्हऋषि एक कदम एकता की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता शुक्ला ने घर जाकर परिजन का हाल जाना। श्वेता शुक्ला को हरिओम के चाचा चंद्रभाल मिश्र ने बताया कि उन्हें अब तक एफआईआर की प्रति नहीं मिली है, जिससे लगता है पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

श्वेता शुक्ला ने बताया कि हरिओम के गुजर जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उसके घर का खर्च उठाने वाला भी कोई नहीं है। पार्टी के नेता जिले में आए लेकिन हरिओम के घर कोई नहीं गया, जो निंदनीय है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द हरिओम के हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधारमण मिश्र, नंद कुमार मिश्र, आलोक शुक्ल, हर्ष मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed