फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence incident anniversary BKU s national spokesperson Rakesh Tikait spoke against BJP

BJP पर टिकैत का हमला: दिल्ली से चलता है सिस्टम, लखनऊ से जारी होते हैं निर्देश, मंत्री टेनी पर भी साधा निशाना

Sun, 02 Oct 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Oct 2022 10:40 PM IST
सार

सोमवार को तिकुनिया हिंसा कांड की बरसी को लेकर लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित किसानों के लिए कुछ नहीं किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर अपने हमले जारी रखते हुए टिकैत ने उन्हें हिंसा का दोषी ठहराया।

विज्ञापन
Tikunia violence incident anniversary BKU s national spokesperson Rakesh Tikait spoke against BJP
राकेश टिकैत, अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन अक्टूबर को तिकुनिया हिंसा की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम दिल्ली से चलता है, लखनऊ से निर्देश जारी होते हैं। अधिकारी सरकार की भाषा बोलते हैं। तिकुनिया हिंसा में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित किसानों के लिए कुछ नहीं किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर अपने हमले जारी रखते हुए टिकैत ने उन्हें हिंसा का दोषी ठहराया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

हाथीपुर गुरुद्वारा में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तिकुनिया हिंसा को एक साल हो गया है, जिसे पूरी दुनिया ने देखी। इस तरह की घटनाएं पिक्चर में होती है, लेकिन रियल लाइफ में ऐसी घटनाएं नहीं होती है। जानबूझकर पांच लोगों को मारा गया, उससे जो हिंसा भड़की उसमें तीन और लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि यह तो शांति का सप्ताह चल रहा है। इसमें क्रांति हो तो याद किया ही जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि अभी तक न्याय नहीं मिला है। बेईमान सरकार है, जो संविधान को नहीं मानती है। अपनी सत्ता और ताकत का दुरुपयोग करती है। पिछले महीने 50 हजार लोग यहां आए, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात नहीं कराई है। रविवार को पूरे देश में लोग विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़ियाला गुरुद्वारा में बरसी मनाए जाने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। भाकियू के यूपी उत्तराखंड के प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह समेत बाहर से आए किसानों ने गुरुद्वारा में शरण ली है। इस दौरान कार सेवकों का गुरुद्वारे में आना शुरू हो गया है। कौड़ियाला गुरुद्वारा के बाबा जत्थेदार बाबा काला सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कौड़ियाला के बने दीवान हाल में बरसी कार्यक्रम संपन्न होगा।

विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों सहित किसान नेताओं का भी आगमन होगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक दल प्रमुख रूप से शामिल होंगे। सभा के बाद पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने की तैयारी है। इसमें मंत्री टेनी की बर्खास्तगी और समझौते के बावजूद कोई मांग न पूरी होने की बात को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिलों में भी विरोध करेंगे किसान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
एक साल पूर्व तिकुनिया में हुई हिंसा को लेकर जिलों में भी किसान विरोध दर्ज कराएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसकी पूरी तैयारियां की हैं। गांव गांव किसानों ने इसके लिए संपर्क किया है। जिलों और तहसील पर भी किसान काली पट्टी बांधकर केंदीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे का पुतला फूंकेंगे। इस पंचायत और विरोध पर सरकारी तंत्र की पैनी निगाह लगी है। तिकुनिया के कार्यक्रम स्थल के अलावा विभिन्न जिलों में भी इसके लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। खास तौर पर लखीमपुर खीरी व आसपास के जिलों में निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्था ठीक रखी जाए। खास तौर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed