फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence case: Hearing to continue today

तिकुनिया हिंसा कांड : आज भी जारी रहेगी सुनवाई

Fri, 25 Sep 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tikunia violence case: Hearing to continue today
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मुख्य केस की सुनवाई बृहस्पतिवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में हुई। इसमें अभियोजन पक्ष ने तीन गवाह पेश किए, जिसमें दो गवाहों के बयान होने के बाद जिरह भी पूरी हो गई। तीसरे गवाह से जिरह पूरी नहीं हो सकी है, जिसके लिए कोर्ट ने शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है। वहीं क्रॉस केस मामले की भी सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि कोर्ट ने लगाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने बृहस्पतिवार को राजन वर्मा, अरुण कुमार गुप्ता और इमरान खान को गवाही के लिए पेश किया। बचाव पक्ष ने इसमें अरुण कुमार गुप्ता व इमरान खान से जिरह पूरी कर ली। राजन वर्मा से जिरह पूरी नहीं हो पाई। अभियोजन पक्ष तिकुनिया हिंसा कांड मुख्य केस में अब तक 85 गवाह पेश कर चुका है, जबकि क्रॉस में गवाही पूरी होने के बाद अब मामला अंतिम बहस के पड़ाव पर है।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में हुई हिंसा के दौरान चार किसानों व एक पत्रकार के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसमें चार किसानों व एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुख्य केस दर्ज किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं व ड्राइवर की मौत वाले मामले में चार किसान आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed