फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia Cross Case: Defense side to testify on September 7

तिकुनिया क्रॉस केस : सात सितंबर को बचाव पक्ष की होगी गवाही

Mon, 31 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tikunia Cross Case: Defense side to testify on September 7
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के क्रॉस केस में बचाव पक्ष को अदालत से और समय मिल गया है। जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत ने बचाव पक्ष की गवाही और सफाई पेश करने के लिए सात सितंबर की तारीख तय की है। अदालत ने बचाव पक्ष का स्थगन प्रार्थना पत्र मंजूर करते हुए यह तारीख तय की।
विज्ञापन

सोमवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने समय देने का अनुरोध किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि वह पहले ही अपने साक्ष्य समाप्त कर चुका है। चारों आरोपियों को पिछली तारीख पर बचाव साक्ष्य और अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा गया था। हालांकि उस समय कोई गवाह पेश नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के स्थगन प्रार्थना पत्र को जिला जज शिवकुमार सिंह ने मंजूर कर लिया। अब सात सितंबर को बचाव पक्ष सफाई साक्ष्य में गवाह पेश करेगा। इसके साथ ही क्रॉस केस की सुनवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर, 2021 को तिकुनिया में हुई हिंसा के दौरान चार किसानों और एक पत्रकार के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत हुई थी। इस मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों पर मुख्य केस चल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और ड्राइवर की मौत के मामले में सुमित जायसवाल की ओर से आरोपी गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह और विचित्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसी क्रॉस केस की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed