फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case: The statements of the accused and witnesses will be recorded before the magistrate today

तिकुनिया कांड : मुल्जिम और गवाहों के मजिस्ट्रेट के समक्ष आज दर्ज होंगे बयान

Thu, 21 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Tikunia case: The statements of the accused and witnesses will be recorded before the magistrate today
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को जांच टीम के सामने बयान दर्ज कराने पांच गवाह पहुंचे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में एक पक्ष के दस आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद दूसरे पक्ष के आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों के छह फोटो जारी किए थे। बुधवार को पांच गवाह बयान दर्ज कराने जांच टीम के सामने पहुंचे। जांच टीम ने करीब दो घंटे तक पूछताछ के बाद गवाहों को वापस भेज दिया। उधर, मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए चार आरोपियों सुमित जायसवाल, नंदन सिंह, सत्यम और शिशुपाल को पुलिस रिमांड में देने के लिए कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
तीन अक्तूबर 2021 को हुई घटना के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने संदिग्ध किसानों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को छह फोटो जारी किए थे, जिसके बाद से किसान संगठन के लोग भूमिगत हो गए हैं। क्योंकि एसआईटी ने फोटो में दिख रहे संदिग्धों की सूचना देने वालों का नाम-पता गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है और सूचना देने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की भी बात कही है। इसके बाद गवाही देने वालों का सिलसिला आगे बढ़ चला है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एसआईटी द्वारा जारी किए गए फोटो में करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों की फोटो आई है, जिनमें कुछ लोग इसी जनपद के निवासी हैं तो वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जो पड़ोसी जनपद पीलीभीत, बहराइच आदि के हो सकते हैं। इनमें ज्यादातर लोगों के हाथ में लाठी-डंडे हैं और यह लोगों की पिटाई करते दिख रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वीडियो क्लिप से फोटो निकाले गए हैं, जिससे कुछ के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा सीडीआर की मदद जांच टीम के लिए कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एफआईआर की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए फोटो जारी किए जाने के बाद कुछ लोग बयान दर्ज कराने के लिए एसआईटी के दफ्तर पहुंचने लगे हैं। बुधवार को करीब पांच गवाहों ने बयान दर्ज कराएं हैं।
- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed