फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case: Decision on the application of Raman Kashyap's brother today

तिकुनिया कांडः रमन कश्यप के भाई की अर्जी पर फैसला आज

Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tikunia case: Decision on the application of Raman Kashyap's brother today
प्रतीकात्मक
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर दाखिल अदालती अर्जी पर फैसला सोमवार को होगा। पिछली बार सीजेएम कोर्ट में बहस के बाद पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित रख ली गई थी और फैसले के लिए 6 दिसंबर की तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन

अदालती अर्जी में पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन कश्यप की ओर से तिकुनिया हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को आरोपी नंबर दो के रूप में नामजद करते हुए जिला जेल में निरुद्ध आशीष मिश्र मोनू सहित उन 13 आरोपियों को भी नामजद किया है, जो इससे जुड़े मामले में पहले से ही जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन

पत्रकार की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद ख्वाजा ने अदालत में बहस करते हुए बताया था कि पत्रकार रमन कश्यप की नामजद आरोपियों ने उस समय हत्या कर दी गई जब वह तिकोनिया में प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन का कवरेज करने गए थे। सत्ता से जुड़े हत्यारों के खिलाफ तिकुनिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस कप्तान से भी शिकायतें की गई, लेकिन हर जगह उसे निराशा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने कहा, पहले ही दर्ज हो चुके हैं पवन के बयान
पहले सीजेएम चिंताराम ने सुनवाई करते हुए तिकुनिया पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी तो तिकुनिया पुलिस ने एसआईटी से रिपोर्ट लेकर मामला रेफर किया था। तब एसआईटी की ओर से विवेचक विद्याराम दिवाकर ने कोर्ट में बताया था कि तेज रफ्तार कार से कुचलकर किसानों की मौत मामले में रमन कश्यप के भाई पवन कश्यप पहले ही बयान दर्ज करा चुके हैं।


शुभम के मोबाइल की तलाश, अब तक छह मोबाइल मिले
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जांच टीम को अब तक छह मोबाइल मिल चुके हैं, लेकिन शुभम मिश्रा के मोबाइल की पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है।
तिकुनिया कांड में अब तक जांच टीम ने सुमित जायसवाल, धर्मेंद्र, लवकुश, रिंकू और शिशुपाल का मोबाइल बरामद कर चुकी है, लेकिन अब तक शुभम मिश्रा का मोबाइल नहीं मिल सका है। जांच टीम को शुभम मिश्रा के मोबाइल की तलाश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed