फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tigress search

नहीं दिखी बाघ की चहलकदमी, हथिनी के साथ की गई बाघिन की तलाश

Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
tigress search
पवनकली हथिनी संग बाघ को तलाश करते वनकर्मी - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। दुघवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज के जंगल के पास स्थित छेदीपुर गांव में तीन लोगों पर हमला कर घायल करने वाले और जंगल में लगे कैमरे में कैद होने वाली बाघिन की शनिवार को कोई लोकेशन नहीं मिली। बाघिन के जंगल में ही होने की संभावना है, जिससे खतरा टल जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को छेदीपुर निवासी रामनिवास सहित तीन परिवारवालों पर बाघिन ने खेत में हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद बुधवार को सुबह फिर जंगल से सटे बनवारी और निरंजन के खेतों में बाघिन के पगमार्क मिले थे। वनकर्मियों का अनुमान था कि बाघिन संभवत: शिकार का पीछा करते हुए खेत तक आ गया। वनकर्मियों के मुताबिक बाघिन खेत से ही जंगल लौट गई थी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के डीडी डॉ अनिल पटेल ने बताया कि कैमरे में बाघिन की तस्वीर कैद हुई पर कहीं उसकी चहलकदमी नहीं दिख रही है। अब जंगल में लगे कैमरों की स्टडी के बाद ही आगे कुछ पता चल सकेगा। ट्रेनी आईएफएस मैलानी रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि दुधवा की प्रशिक्षित हथिनी पवनकली संग वनकर्मियों ने शनिवार को सुबह वन निगम, भरिगवां, खरेहटा गांवों, जंगल की बाउंड्री, जंगल से सटे खेतों और जंगल से करीब एक किमी अंदर करीब चार घंटे तक कांबिंग की, लेकिन बाघिन कहीं नहीं दिखी। अब तक हथिनी संग वनकर्मी शाम को ही कांबिंग कर रहे थे। पहली बार सुबह भी कांबिंग की गई। उन्होंने बताया कि छेदीपुर में नियमित दिन-रात पेट्रोलिंग और कांबिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाघिन संभवत: जंगल में है और अब उसके बाहर खेतों में आने की संभावना कम है। बावजूद इसके बाघिन की बराबर निगरानी कराई जा रही है, ताकि जंगल से बाहर न आ सके। मैलानी रेंजर केपी सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों ने बाघिन की निगरानी को नाइट पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन

शनिवार को बाघिन की कोई लोकेशन नहीं मिली है। जंगल में लगे कैमरों की पुन: स्टडी के बाद बाघिन के मूवमेंट पता चल सकेगा।
- डॉ. अनिल पटेल, डीडी, डीटीआर, बफर जोन
शनिवार को सुबह पवनकली हथिनी संग वनकर्मियों ने करीब चार घंटे तक कांबिंग की। इस दौरान बाघिन का कोई मूवमेंट नहीं मिला। वनकर्मी दिन-रात पेट्रोलिंग, कांबिंग कर बाघिन की निगरानी कर रहे हैं। कोशिश यही है कि बाघिन जंगल से खेतों की ओर न लौटे। - राजेश कुमार, ट्रेनी आईएफएस, मैलानी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed