फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigers took away the habitat of leopards

Lakhimpur Kheri News: बाघों ने छीन लिया तेंदुओं का आशियाना

Sun, 04 May 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tigers took away the habitat of leopards
दुधवा जंगल में विचरण करता तेंदुआ। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी तेंदुओं के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बाघों ने तेंदुओं के आशियानों को हथियाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाघों से बचने के लिए जो तेंदुए घने जंगलों में न रहकर बाहरी किनारों, बागों और झाड़ियों में रहने लगे थे, उनके लिए अब यहां रहना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि आबादी बढ़ने पर अब बाघ जंगल के बाहरी किनारों तक अपना बसेरा बना रहे हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पहले हुई गणना के मुताबिक यहां 153 बाघ हैं। आबादी बढ़ने से धीरे-धीरे बाघ जंगल के किनारों से निकल कर गन्ने के खेतों तक में रहने लगे हैं। ऐसे में तेंदुओं के लिए रहने की समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में वे आबादी की ओर रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन तेंदुओं का आबादी में घुस जाना और उनके पालतू पशुओं पर हमला करना आम बात हो गई है। दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास मानव-वन्यजीव संघर्ष में तेंदुए भी एक कड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed