फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger walks around Hardua Farm

हरदुआ फार्म के आसपास बाघ की चहलकदमी बढ़ी

Wed, 02 Mar 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tiger walks around Hardua Farm
बांकेगंज के हरदुआ फार्म में बाघ की लोकेशन ट्रैस करती वन विभाग की टीम।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में हरदुआ फार्म के आसपास पिछले दो तीन दिनों से बाघ ने गन्ने के खेतों में अपना बसेरा बना रखा है। सोमवार की शाम एक युवक का बाघ से आमना सामना हुआ। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोकेशन तलाशी, लेकिन बाघ का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे हरदुआ फार्म निवासी अजय बाइक से घर लौट रहा था। फार्म से कुछ दूरी पर ही उसका बाघ से आमना-सामना हो गया। बाघ उसकी बाइक से चंद कदमों की दूरी पर खड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। किसी तरह फुर्ती से बाइक को मोड़कर वह भाग खड़ा हुआ। उसने रास्ते पर बाघ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी और ग्रामीणों को भी इस बारे में बताया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाघ गन्ने के खेतों में गुम हो चुका था। आसपास गन्ने के खेतों की कांबिंग की गई, लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदुआ फार्म निवासी अजय ने सोमवार शाम रास्ते पर बाघ खड़े होने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर कांबिंग शुरू कर दी, लेकिन बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी में लगी हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
- केपी सिंह, रेंजर, मैलानी, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed