फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger spotted near Harinagar, Operation Tiger halted for now

Lakhimpur Kheri News: हरीनगर के पास दिखा बाघ, ऑपरेशन टाइगर फिलहाल रुका

Mon, 23 Mar 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tiger spotted near Harinagar, Operation Tiger halted for now
पलियाकलां। त्रिकोलिया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना बाघ अब हरीनगर के पास अंधरा ताल के किनारे डेरा जमाए हुए है। रविवार को गांव के पास दिखा बाघ सोमवार को भी उसी इलाके में बना रहा, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग का बाघ को पकड़ने का अभियान फिलहाल कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों को खुले जंगल में छोड़े जाने के कार्यक्रम के चलते ट्रैंक्युलाइज विशेषज्ञ डॉ. दयाशंकर और रेस्क्यू में लगे हाथियों को वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते ऑपरेशन टाइगर को 26 मार्च तक के लिए स्थगित करना पड़ा है। पलिया रेंज के वनकर्मी लगातार बाघ की लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज ने बताया कि बाघ पहले वाली जगह से थोड़ा हटकर अब अंधरा ताल के पास छिपा हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से वनकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों और हाथियों की वापसी के बाद 26 मार्च से अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed