फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger spoken at home Run , cow killed

बाघ ने घर पर बोला धावा, गाय को मारा

Tue, 20 Jan 2015 07:14 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Tue, 20 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
Tiger spoken at home Run , cow killed
तिकोनाफार्म में स्टेट हाईवे के किनारे स्थित एक घर में बंधी गाय को बाघ ने मार डाला। बाघ के इस हमले से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे रेंजर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी ने गाय मालिक को मुआवजा प्रदान किया।
विज्ञापन

कस्बे के मजरा तिकोनाफार्म में  बल्लीपुर तिराहे के पास पलिया-निघासन मार्ग किनारे रहने वाले सेवकराम के घर सोमवार की  रात एक बाघ ने धावा बोला और पास ही बंधी गाय को मार दिया। आवाज सुनकर जब सेवकराम जागा तो उसने टार्च की रोशनी मारी। सामने बाघ देख कर उसके होश फाख्ता हो गए। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया इससे बाघ भाग निकला। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। इस हमले से लोगों में दहशत पैदा हो गई है और वे अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब बाघ एक घर में आ सकता है तो अन्य घरों में भी आ सकता है। दहशतजदा लोगों ने रात भर जाग कर काटी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेंजर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी ने मौका मुआयना किया। परियोजना अधिकारी दबीर हसन के निर्देश पर रेंजर ने पशु मालिक को एक हजार की अहेतुक सहायता राशि दी और सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसलें
मझगई।
चौखड़ाफार्म के खेतीहर इलाके में आए करीब एक दर्जन जंगली हाथियों ने खेतों में खड़ी गन्ने व गेहूं की फसलों को तहस-नहस कर दिया। किसानों ने हाथियों से बचाने और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देररात दुधवा नेशनल पार्क के जंगल आए करीब एक दर्जन जंगली हाथियों ने चौखड़ाफार्म में किसानो के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल बरबाद कर दी। किसानों ने पटाखे दाग कर बड़ी मुश्किल से हाथियों को जंगल की ओर भगाया। इसमें धर्मपाल चौधरी का एक एकड़ गेहूं और मनजीत सिंह एक एकड़ गन्ना तहस-नहस हो गया। किसानों ने बताया कि हाथियों के आतंक ने जीना मुहाल कर दिया है। किसानों ने हाथियों के कहर से बचाने और मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed