फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger seen strolling in potato field

Lakhimpur Kheri News: आलू के खेत में चहलकदमी करता दिखा बाघ

Mon, 18 Nov 2024 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tiger seen strolling in potato field
आलू के खेत में चहलकदमी करता बाघ। स्त्रोत। सोशल मीडिया।
बांकेगंज। कुकरा-बांकेगंज मार्ग किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाघ आलू के खेत में चहलकदमी करता दिखाई दिया। सड़क किनारे खेत में बाघ को देख करीब आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। खेतों में काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज की सीमा पर स्थिति लोहिया पुल के पास सोमवार दोपहर एक बजे करीब बांकेगंज-कुकरा मार्ग के किनारे आलू के खेत में एक बाघ दिखा। इससे सड़क के दाेनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बाघ काफी देर तक खेत में टहलता रहा।
विज्ञापन

राहगीरों ने बाघ की तस्वीर मोबाइल फोन में कैद की। राहगीरों और किसानों के शोर-गुल करने पर बाघ गन्ने के खेत में छिप गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन शुरू हुआ। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। इससे परेशान लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed