फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger leaps in front of farmer, creates panic

Lakhimpur Kheri News: किसान के सामने से छलांग लगाकर निकला बाघ, दहशत

Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tiger leaps in front of farmer, creates panic
संसारपुर। मैलानी वन क्षेत्र के ग्राम भरिगवां में बृहस्पतिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे एक किसान के सामने से अचानक बाघ छलांग लगाकर निकल गया। घटना के बाद किसान भयभीत हो गया और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम भरिगवां निवासी रामकुमार पुत्र तुलसीराम जंगल से सटे लिखागंज क्षेत्र स्थित अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि शाम के समय अचानक पास की झाड़ियों से एक बाघ निकलकर उनके सामने से छलांग लगाता हुआ दूसरे खेत की ओर चला गया। बाघ को इतने करीब देखकर किसान घबरा गया और किसी तरह वहां से निकलकर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी दिए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगल से निकलकर बाघ आबादी के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। खेतों में काम करने जाने वाले किसान भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा गश्त कराने की मांग की है। फॉरेस्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। क्षेत्र में वनकर्मियों की निगरानी बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed