फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

गन्ने के खेत में घुसा बाघ शावक, सोलर फेनसिंग के कारण रेस्क्यू करने में वन विभाग के छूटे पसीने

Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
tiger
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज की पश्चिम बीट जंगल से निकला बाघ शावक सोलर फेनसिंग और खाई लांघकर गन्ने के खेत में घुस गया। अब यह बाघ शावक सोलर फेनसिंग और खाईं लांघ नहीं पा रहा है। लोगों ने यह देखकर सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई। डीएफओ समीर कुमार और डब्ल्यूटीआई के डॉक्टर मौके पर पहुंच गए है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे गोला रेंज की पश्चिम बीट जंगल से निकला एक बाघ शावक जंगल से सटे कोंधवा फार्म में मालिक सिंह के गन्ने के खेत में घुस गया। जब उसने वापस जाने के लिए सोलर फेनसिंग और खाईं को लांघना चाहा तो कामयाब नहीं हो पाया। गनीमत यह रही कि सुबह होने के कारण किसान ने सोलर फेनसिंग का करंट बंद कर रख था। जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे रेंजर गोला बनारसी दास मौर्य को शावक को रेस्क्यू करने में कामयाबी नहीं मिली। दोपहर में मौके पर पहुंचे डब्ल्यूटीआई के डॉ दक्ष भी उसे रेस्क्यू नहीं कर सके। वन विभाग को अंदेशा है कि आसपास कहीं बाघिन भी छिपी हो सकती है। ज्यादा नजदीक जाने की कोशिश की गई तो वह हमला कर सकती है। वन विभाग की टीम खुद का बचाव करते हुए शावक को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ समीर कुमार ने शावक के बाहर निकलने के लिए गन्ने के खेत में लगी सोलर फेनसिंग के तारों को कटवाने में जुटे हुए हैं। जिससे शावक को गन्ने के खेत से निकलने का रास्ता मिल जाए।
विज्ञापन


गोला रेंज की पश्चिम बीट से रास्ता भटकर एक शावक जंगल से सटे गन्ने के खेत में पहुंच गया है। जिसे रेस्क्यू कर वापस जंगल भेजने की कोशिश जारी है। वन कर्मियों की टीम को शावक की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-समीर कुमार, डीएफओ,साउथ खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed