फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger kills watchman at Jamunabad agricultural farm

जमुनाबाद कृषि फार्म में बाघ ने चौकीदार को मार डाला

Wed, 05 Oct 2022 05:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:03 PM IST
सार

वन कर्मियों ने यदुनाथ के शव को बाहर निकालकर कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक यदुनाथ का छोटा भाई शिवकुमार इसी जमुनाबाद फार्म के प्रखंड 3 में प्रभारी के पद पर तैनात हैं, जो कि घटना के वक्त अपने आवास पर थे। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं होने पर वनकर्मी झाड़ियों के अंदर घुसे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।बाघ के हमले प्रमुख घटनाएं1- गोला वन रेंज की पश्चिमी बीट में 13 अगस्त को शौच के लिए गए पुनर्भुग्रंट निवासी 32 वर्षीय मूकबधिर युवक मुशर्रफ को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था।

विज्ञापन
Tiger kills watchman at Jamunabad agricultural farm
यदुनाथ (फाइल फोटो)

विस्तार

झाड़ियों में मिला अधखाया शव, दिहाड़ी पर रात्रि चौकीदारी करता था यदुनाथ
विज्ञापन

दो माह में वन्यजीव मानव संघर्ष की तीसरी घटना
गोला गोकर्णनाथ/ अलीगंज। मंगलवार की सुबह गोला वनरेंज की पूर्वी बीट में राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुनाबाद फार्म में एक बाघ ने चौकीदार पर हमला कर उसे मार डाला। मंगलवार की सुबह उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिछले दो माह में वन्यजीव संघर्ष की यह तीसरी घटना है, जिससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी यदुनाथ जमुनाबाद कृषि फार्म के प्रखंड 3 में दिहाड़ी पर रात्रिकालीन चौकीदारी करता था। मृतक के साथी चौकीदार सोमेश्वर ने बताया कि सोमवार की रात वह और यदुनाथ झोपड़ी में सोए हुए थे। मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे यदुनाथ शौच के लिए गया था कि तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और अपना निवाला बना लिया। सुबह लगभग 6 बजे जब उसकी नींद खुली तो यदुनाथ बिस्तर पर नहीं था। जब काफी देर तक यदुनाथ नहीं लौटे तो सोमेश्वर ने खेतों की तरफ जाकर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में यदुनाथ की चप्पल और मोबाइल पड़ा मिला। उसकी टॉर्च जल रही थी। कुछ दूरी पर पानी का डिब्बा भी पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका जान घबड़ाए सोमेश्वर ने मामले की सूचना फार्म पर रह रहे अन्य श्रमिकों को दी। श्रमिकों के पहुंचने पर फिर तलाशी ली तो कुछ दूरी पर यदुनाथ का अधखाया शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

फार्म मैनेजर संजीव कुमार सिंह की सूचना पर सीओ राजेश कुमार, वन रेंज गोला के वन दरोगा जय राम भारती, मोहम्मदी रेंज महेशपुर से डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, फॉरेस्टर रोहित व एसपीटीएफ जवान जमुनाबाद कृषि फार्म पहुंचे। वन कर्मियों ने यदुनाथ के शव को बाहर निकालकर कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल की दूरी जंगल से करीब सात किलोमीटर है। हमला बाघ ने किया है। वन कर्मियों की अलग-अलग टीम लगाकर कांबिंग शुरू कर दी है। बाघ की लोकेशन और पहचान स्पष्ट करने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृतक के परिजन को मुआवजा और विभागीय मदद दी जाएगी।
- संजीव कुमार तिवारी, रेंजर गोला वनरेंज

दो महीने में दो लोगों की जान ले चुका है बाघ
गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज में पिछले दो महीने में बाघ दो लोगों को मार चुका है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत की बाघ के हमले में पुष्टि वन विभाग ने नहीं की है।
मंगलवार की सुबह जमुनाबाद कृषि फार्म नंबर तीन के चौकीदार यदुनाथ (32) को बाघ ने उस वक्त मार डाला जब वह खेत में शौच के लिए जा रहे थे। मृतक यदुनाथ का छोटा भाई शिवकुमार इसी जमुनाबाद फार्म के प्रखंड 3 में प्रभारी के पद पर तैनात हैं, जो कि घटना के वक्त अपने आवास पर थे। बाघ के हमले में भाई की जान चली गई, इसका पता भी उन्हें सुबह फार्म में बढ़ी हलचल के बाद चला। मृतक यदुनाथ शिव कुमार का बड़ा भाई था, जो कि दिहाड़ी पर रात्रिकालीन चौकीदारी करता था। मृतक यदुनाथ अपने चार भाइयों विश्राम, सागर, शिवकुमार और श्रवण कुमार में दूसरे नंबर पर था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

झाड़ियों में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके वन कर्मी
मंगलवार की सुबह जब वन कर्मियों को जमुनाबाद फार्म के चौकीदार के अधखाए शव के झाड़ियों में मिलने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे वन कर्मी झाड़ियों में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस दौरान वनकर्मियों ने पटाखे दगाकर व ट्रैक्टर चलाकर यह जानने का प्रयास किया की बाघ कहीं झाड़ियों में तो नहीं छिपा है। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं होने पर वनकर्मी झाड़ियों के अंदर घुसे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


बाघ के हमले प्रमुख घटनाएं
1- गोला वन रेंज की पश्चिमी बीट में 13 अगस्त को शौच के लिए गए पुनर्भुग्रंट निवासी 32 वर्षीय मूकबधिर युवक मुशर्रफ को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था।
2- 24 अगस्त को राजकीय बीज संवर्धन क्षेत्र जमुना बाद फार्म के प्रखंड संख्या 6 में चौकीदार ग्राम बक्खारी निवासी हरीराम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में पड़ा मिला था। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने इसे वन्य जीव की घटना ना मानकर संदिग्ध करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed