{"_id":"623f5f999be1087b9b6ec84e","slug":"tiger-kills-villager-in-dudhwa-s-buffer-zone-lakhimpur-news-bly479334181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा के बफरजोन में बाघ ने ग्रामीण को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा के बफरजोन में बाघ ने ग्रामीण को मार डाला
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से लापता था परवस्त नगर निवासी शराफत अली, अधखाया शव मिला
जंगल में पशु चराने के दौरान हुई घटना, वन विभाग ने की बाघ के हमले की पुष्टि
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में जंगल के अंदर पशु चराने गए एक ग्रामीण को बाघ ने निवाला बना लिया। शुक्रवार से लापता ग्रामीण का शव शनिवार सुबह जंगल से बरामद हुआ है। बाघ ने उसके शरीर का आधा हिस्सा खा लिया है। वन विभाग ने बाघ द्वारा ग्रामीण को निवाला बनाए जाने की पुष्टि की है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट जंगल से सटकर बसे परवस्त नगर गांव निवासी 55 वर्षीय शराफत अली शुक्रवार दोपहर बाद घर से गाय चराने के लिए जंगल में गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
शनिवार सुबह परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश करने पहुंचे तो देखा उल्ल नदी के किनारे एक बाघ अपने शिकार को खा रहा था। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बाघ शिकार को छोड़कर जंगल में चला गया। पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो वह शराफत अली का शव था। बाघ उसके शरीर का आधा हिस्सा खा चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर रेंजर मैलानी केपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस की मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मैलानी रेंज में बाघ किसी बाघ के ग्रामीण को निवाला बनाने की यह घटना करीब चार माह बाद हुई है। इससे पहले मैलानी रेंज में बाघ के हमलों में कमी आई थी, जिससे वन विभाग ही नहीं जंगल के आसपास रहने वाले लोग राहत महसूस कर रहे थे। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत से एक बार फिर ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल के अंदर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है।
- सुंदरेशा, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन