फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger killed young man in Lakhimpur kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में खेत पर गए युवक को बाघ ने मार डाला, 25 अप्रैल को होनी थी शादी

Mon, 16 Mar 2026 07:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 07:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ममरी इलाके में बाघ ने एक युवक को मार डाला। युवक खेत में गन्ने का अगोला काट रहा था। उसी वक्त बाघ ने उस पर हमला कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।  

विज्ञापन
tiger killed young man in Lakhimpur kheri
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ममरी इलाके में नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (23 वर्ष) पर सोमवार दोपहर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मनोज पुत्र गजोधर लाल सोमवार करीब 3:30 बजे कठिना नदी के पास स्थित खेत में पशुओं के लिए गन्ने के अगौला (गन्ने की पत्ती) काटने गया था। इसी दौरान गन्ने में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे सीएचसी गोला ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। टीम गन्ने के खेतों में बाघ की लोकेशन तलाश रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अप्रैल को होनी थी शादी
पड़ोसी प्रमोद कुमार और ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि गजोधर लाल के तीन पुत्रों में मनोज दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी अगले महीने 25 अप्रैल को तय थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाघ के हमले में घायल ग्रामीणों को नहीं मिला मुआवजा
बाघ के हमले में घायल हुए गांव अयोध्यापुर निवासी भगवानदीन और ध्रुव कुमार ने अधिकारियों को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और डीएफओ को भेजे पत्र में बताया कि पिछले वर्ष गन्ने की छिलाई करते समय बाघ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया था, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। 

पीड़ितों का कहना है कि वे मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। भगवानदीन और ध्रुव कुमार ने अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर उन्हें शीघ्र मुआवजा राशि दिलाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed