{"_id":"58efc3894f1c1b791ecf759c","slug":"tiger-killed-villagers-in-mohamedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदी में बाघ ने ग्रामीण को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदी में बाघ ने ग्रामीण को मार डाला
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापता भैंस ढूंढने गया था खेतों की ओर, सुबह झाड़ियों में मिला अधखाया शव
मोहम्मदी वन रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को मार डाला। बुधवार को वह अपनी भैंस ढूंढने वन क्षेत्र में गया था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बृहस्पतिवार की सुबह जंगल किनारे झाड़ियों में उसकी क्षतविक्षत लाश मिली। शरीर पर बाघ के हमले के निशान और मौके से पदचिह्न भी मिले हैं। वन और पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली मोहम्मदी की रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव देवियापुर निवासी शर्मा लाल (40) पुत्र रामस्वरूप की भैंस बुधवार को लापता हो गई थी। शर्मा लाल उसे खोजने निकले। भैंस तो शाम को पहुंच गई लेकिन वे न लौटे तो लोगों ने उन्हें जंगल और आसपास के गांव में तलाशा। कोई पता न चलने पर वन रेंज और मोहम्मदी पुलिस को भी सूचना दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण जब जंगल के निकट खेतों में खोजबीन करने लगे तो कंपार्टमेंट नं 2 में अंगदपुर (मैलानी) निवासी रईस खान के गन्ने के खेत के पास झाड़ी में आधा खाया हुआ शर्मा का शव मिला।
परिवार वालों ने पुलिस और वन रेंज मोहम्मदी को इसकी सूचना दी। सूचना पर रेंजर एसएन यादव, सीओ गोला अशोक कुमार यादव सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। डीएफओ अखिलेश पांडे ने भी मौका मुआयना कर बाघ के हमले से मौत की पुष्टि की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
मोहम्मदी रेंज के इस इलाके में खेत से जंगल की ओर मिले पगचिह्नों से स्पष्ट है कि जंगल में बाघ मौजूद है। उसी ने हमला कर युवक को निवाला बना लिया। फिलहाल खेतों में ग्रामीण अकेले न जाएं और जंगल में कतई प्रवेश न करें।
-अखिलेश पांडे, डीएफओ साउथ-खीरी।