फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger emerged from the forest of Dudhwa and reached the field in Lakhimpur kheri

Lakhumpur Kheri: दुधवा के जंगल से निकलकर खेत में पहुंची बाघिन, ग्रामीणों में मच गई भगदड़

Tue, 10 Oct 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 02:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में जंगल से सटे इलाकों में बाघों की चहलकदमी जारी है, जिससे लोगों में दहशत है। मंगलवार को इंदिरानगर गांव के पास एक बाघिन देखी गई, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Tiger emerged from the forest of Dudhwa and reached the field in Lakhimpur kheri
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल के सटे इंदिरानगर गांव आबादी के पास दो दिन से एक बाघिन ने डेरा डाल रखा है। मंगलवार सुबह बाघिन खेत में बैठी देखी गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगवा दिया है। पिंजरे में नीलगाय का शव रखा है।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने के बावजूद भले ही सैलानियों को बाघ न दिखते हों, लेकिन जंगल के बाहर गांवों के आसपास और खेतों में घूमते बाघों का दिखना आम बात हो गई है। बफरजोन मैलानी रेंज जंगल से सटी पंचायत ग्रंट नंबर तीन के इंदिरानगर गांव में मंगलवार सुबह एक बाघिन आकर गन्ने के खेत के बाहर बैठ गई। लोगों के शोरगुल के बाद वह गन्ने खेत में छिप गई। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना की सूचना पर एसडीओ पलिया मोहम्मद साकिब खान, निघासन मनोज तिवारी, रेंजर अनिल कुमार समेत दुधवा के पशुचिकित्सक डॉ दया शंकर ने मौके पर पहुंच कर बाघिन की गतिविधियों का जायजा लिया। वनाधिकारियों ने नीलगाय के शव को पिंजरे में रखवाया गया है। जिससे किए गए शिकार को खाने के लिए पिंजरे में घुसते ही बाघिन को पकड़ा जा सके।

इससे पहले सोमवार को भी यह बाघिन गन्ने के खेत के बाहर करीब दो घंटे तक बैठी रही थी। बाद में कहां गई, कोई जान नही पाया। मंगलवार को भी यह बाघिन खेत में काफी देर तक घूमती रही। बाघिन को खेतों में घूमते देख ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और मोबाइल फोन में फोटो भी कैद की है।

पूरे दिन चलता रहा लुका-छिपी का खेल
इंदिरानगर गांव आबादी के पास सक्रिय बाघिन निगरानी टीमों को खूब छका रही है। मंगलवार सुबह खेतों में बाघिन के घूमते दिखने की सूचना पर पहुंची निगरानी टीमों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की,लेकिन बाघिन कभी गन्ने से निकल कर धान के खेतों में घूमने लगती तो कुछ देर बाद गन्ने खेत में जाकर छिप जाती। जहां वह घंटों छिपी बैठी रहती।

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने कहा कि मैलानी रेंज के इंदिरा नगर गांव के पास बाघिन ने एक नीलगाय का शिकार किया है। किए गए शिकार को खाने के लिए वह बार-बार आ रही है। नीलगाय के शव को पिंजरे में रखवाया गया है। ताकि बाघिन को पकड़ा जा सके। निगरानी के लिए गठित वन कर्मियों की टीमों से बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed