{"_id":"6632a5f9da2ed27a900e7a3f","slug":"tiger-attacks-villager-while-cutting-grass-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119065-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घास काटते समय ग्रामीण पर बाघ का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घास काटते समय ग्रामीण पर बाघ का हमला
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल अधेड़-संवाद
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज क्षेत्र में कठिना नदी के पास स्थित खेत में घास काटने गए ग्राम अयोध्यापुर के ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
ग्रामीण नन्हेलाल (53) बुधवार सुबह करीब सात बजे मोहम्मदी वन रेंज के सहजनिया जंगल से एक किलोमीटर दूर कठिना नदी के समीप खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान नदी की झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। नन्हेलाल के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ नन्हेलाल को छोड़कर फिर झाड़ी में छिप गया।
ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर नरेश पाल सिंह, फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप, रोहित श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मी पहुंचे। परिजनों ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम करीब सात बजे देवपुर गांव की आबादी में घुस आए तेंदुए को ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से दौड़ाकर जंगल में खदेड़ा था। इस तरह बाघ और तेंदुआ के हमले से क्षेत्रवासियों में दहशत फैली है। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि एक टीम बाघ की निगरानी में लगा दी है। जो जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रही है।
कइयों की जान ले चुका है बाघ
ममरी। दक्षिणी खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी महेशपुर वन रेंज क्षेत्र में वर्ष 2017 से वर्ष अब तक बाघ के हमले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग गंभीर घायल हो चुके हैं। ग्राम देवपुर के शर्मा लाल, ग्राम पसियापुर के नारायण लाल, ग्राम अशर्फी गंज के लाला राम, महेशपुर के ओमप्रकाश, सुंदरपुर के बालक राम, बुधेली नानकार के लाल बिहारी, रामपुर की महिला रीना देवी, बाकरगंज के वीरपाल, लक्ष्मीपुर के बाबूराम, उदयपुर के रोहित कुमार, बेलवा के राजेश वर्मा, हर्रैया के रामू की बाघ के हमले में मौत हुई है।