{"_id":"6005ce0b8ebc3e309710824f","slug":"tiger-attacked-on-forester-narrowly-escaped-lakhimpur-news-bly43417584","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्टर पर बाघ ने किया हमला, बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेस्टर पर बाघ ने किया हमला, बाल बाल बचे
विज्ञापन
महंगापुर। संपूर्णानगर इलाके के पंजाबघाट में एक फॉरेस्टर पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ फॉरेस्टर के दांत मारकर खेत में गुम हो गया। घटना से लोगों में डर पैदा हो गया है। उधर, बाघ दिखने के बाद लोगों में दहशत फैली हुई है। हालांकि लोग अब सतर्कता बरतते हुए निकल रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम संजय सिंह बमनगर से अपनी दुकान बंदकर बाइक से विजय नगर की ओर अपने घर को जा रहे थे। इनके पीछे वन विभाग के फॉरेस्टर किशन कश्यप अपने साथ एक वॉचर को लेकर गश्त पर निकले थे। पंजाब घाट के पास बाघ ने संजय सिंह पर हमला कर दिया, जिसमें संजय सिंह तो निकल गए, लेकिन उनके पीछे गश्त पर आ रहे किशन कश्यप को बाघ के दांत लग गए। ग्रामीणों के दौड़ पड़ने के कारण बाघ गन्ने के खेत में घुसकर गायब हो गया।
बताया गया कि फॉरेस्टर की हालत ठीक है और खुद मौके पर बने हुए हैं। उधर, बाघ द्वारा किए गए हमले से लोगों में दहशत फैली हुई है। हालांकि लोग सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं वन विभाग भी लगातार कांबिंग कर रहा है।