फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacked Nepalese youth who went to cut grass, died

घास काटने गए नेपाली युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacked Nepalese youth who went to cut grass, died
धनगढ़ी-नेपाल। सीमा से लगे चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में घास काटने गए एक नेपाली युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका अधखाया शव बरामद हुआ। जानकारी के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। युवक के शव को पार्ककर्मियों ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के सूचना अधिकारी गणेश तिवारी ने बताया कि भरतपुर महानगर पालिका के वार्ड दो भान सामुदायिक वन में माडी नगरपालिका बांदरझुला गांव निवासी सुरेश विक जंगल में रविवार की देर शाम को घास काटने गया था। वहां पहले से घात लगाए बैठे एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

युवक जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी सूचना पार्क कर्मियों को दी। पार्क कर्मी जंगल के अंदर गए तो उनको अधखाया शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed