फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thunderstorms in Malaiya hit huge devastation

मैैलानी में आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही                        

Fri, 26 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी।  Updated Fri, 26 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms in Malaiya hit huge devastation
आंधी - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर गिरा पेड़, घरों की टिनें उड़ीं, बिजली के खंभे गिरे                        
विज्ञापन

रजागंज में छप्पर गिरने से मुर्गियों के चूजे मरे      

पिछले कई दिनों से कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बाद बीती रात आसमान में बादल घिर आए। शुक्रवार को अल सुबह जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी आई। इससे कई पेेड़ गिर गए और छप्पर उड़ गए। मैलानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की एक कोच पर पेड़ गिर गया। हालांकि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ अलबत्ता गाड़ी करीब आधा घंटा लेट हुई। लखीमपुर शहर में आंधी तो नहीं आई लेकिन तेज गरज के साथ बूंदा-बांदी जरूर हुई। मैलानी में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।         
विज्ञापन

मैलानी। सुबह साढ़े पांच बजे यहां जोरदार आंधी-तूफान आ गया। उस समय स्टेशन पर 52252 मैलानी-बहराइच पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। तूफान से प्लेटफार्म नंबर दो पर लगा गुलमोहर का एक पेड़ मैैलानी-बहराइच पैसेंजर के एक कोच पर गिर गया। उप स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव ने इसकी सूचना तत्काल इंजीनियरिंग विभाग को दी। चीफ पीडब्ल्यूआई रामजी प्रताप और जूूनियर इंजीनियर तृतीय बबलू कुमार तमाम कर्मचारियों के साथ मौके पर पंहुचे। रेलकर्मियों ने कोच पर गिरे पेड़ को हटाया, तब जाकर ट्रेन  आधा घंटा देरी से साढ़े छह बजे गंतव्य को रवाना की जा सकी। स्टेशन पर नवनिर्मित पैनल भवन पर रखा पानी की टंकी भी लटककर तिरछी हो गई। आंधी से कई घरों के टीनशेड उड़ गए। मोहल्ला काली मंदिर में लल्ला के घर की एक टिन उड़कर पलिया रोड पर जा गिरी। इसी मोहल्ले में स्थित प्राइमरी स्कूल के बरामदे टीनशेड उड़ गया। पलिया रोड स्थित बंद चल रही एक राइस मिल केे ऑॅफिस में लेेटे लल्ला टेलर के ऊपर आफिस की टीन गिरनेे से वह जख्मी हो गया। लाइनमैन पवन रस्तोगी के मुुताबिक आंधी से कई बिजली के खंभे गिर गए तथा कई जगहों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए। बिजलीकर्मियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को दोपहर तक दुरुस्त कर लिया आंधी के साथ ही पंद्रह मिनट तक जोरदार बारिश भी हुई।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी से गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी दिलीप कुमार के पोल्ट्री फार्म पर पड़े छप्पर गिर गए, जिससे छप्परों के नीचे चूजों की दबकर मौत हो गई है। दिलीप ने बताया कि उसका हजारों का नुकसान हुआ है। छप्पर के नीचे बैठे दिलीप को भी चोटें आई हैं।      
  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed