{"_id":"61cb605bbf000500bc609958","slug":"three-youths-died-after-being-crushed-by-a-trolley-in-separate-accidents-lakhimpur-news-bly4707165105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में ट्रॉली से दबकर तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में ट्रॉली से दबकर तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लखीमपुर खीरी। महेवागंज के मेला मैदान मार्ग पर बाइक सवार दो युवक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बिजुआ के भीरा थाने क्षेत्र के मालपुर गोला रोड पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा गोला के भदेड़ निवासी युवक की भी गन्ना भरी ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई।
महेवागंज। फूलबेहड़ के हजरतपुर गांव निवासी सलमान (25) शहर के सैधरी गांव के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। परिजन के मुताबिक, सोमवार रात वह अस्पताल के ही अपने साथी राजन के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच सदर कोतवाली क्षेत्र में मेला मैदान मार्ग पर एक बैंक के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
बिजुआ। थाना क्षेत्र गोला के भदेड़ निवासी रुकुमकेष (25) पुत्र संबारीलाल अपने घर से मूड़ा चौराहे के लिए निकला था। तभी भदेड़ बाग के पास पीछे से आ रही गन्ना भरी ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे बिजुआ सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गन्ने भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
मालपुर गोला रोड पर ट्रॉली की साइड लगने से हुई राजन की मौत
बिजुआ। भीरा थाने क्षेत्र के मालपुर गोला रोड पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई।
सोमवार की शाम को बैबहा मुन्नूसिह निवासी 30 वर्षीय राजनसिंह बाइक से अपनी ससुराल मालपुर जा रहा था रास्ते में इब्राहिमपुर निवासी अलीहसन का ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर गुलरिया चीनी मिल जा रहा था। साइड से निकालते समय बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में राजन सिंह की मौके ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजन सिंह के परिजन ने पडरिया तुला पुलिस पिकेट को सूचना दी। पिकेट पर मौजूद पुलिस ने मुडियाहेम सिंह चौराहे से दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को बरामद कर पुलिस पिकेट पर खड़ा कर लिया। ड्राइवर भाग गया। उसके बाद दुर्घटना स्थल पर जाकर राजन सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए हुए था। संवाद
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर युवक चोटिल
महेवागंज। फूलबेहड़ के करदिया मानपुर गांव निवासी संजय पुत्र बहादुर मिलपुरवा मंगलवार को बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। इस बीच गूम मार्ग पर जा रही ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगला हिस्सा उठ गया। चालक जब तक नियंत्रित करता बाइक समेत युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोक लिया। घर वालों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, मामले में समझौते के प्रयास शुरू हो गए है। संवाद