फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three policemen, including two policemen of Kheri, arrested in 24 hours

24 घंटे में खीरी के दो दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three policemen, including two policemen of Kheri, arrested in 24 hours
लखीमपुर खीरी। अवमानना के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अदालत में न हाजिर होने पर आखिर गोला थाने के दारोगा योगेश शंखधर गिरफ्तार हो गए हैं, अदालत से जारी गैर जमानती वांरट और डीजीपी के आदेश के बाद गोला पुलिस ने बुधवार को दरोगा योगेश शंखधर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फूलबेहड पुलिस थाने में तैनात दरोगा अवनेश कुमार और सिपाही अशोक वर्मा को रिश्वत लेने के मामले में निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिला खीरी में बीते चौबीस घंटे के दौरान दो दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार हुए हैं। फूलबेहड़ थाने के दरोगा अवनेश कुमार और सिपाही अशोक वर्मा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश के समक्ष लखनऊ में पेश किया गया है तो हाईकोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार हुए योगेश शंखधर को गोला पुलिस लखनऊ की कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। गोला कोतवाली में तैनात एसआई योगेश शंखधर को बुधवार को आखिरकार गोला पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उनके खिलाफ अदालती अवमानना के मामले में बीते दिनों से गैर जमानती वारंट चल रहा था, पुलिस महानिदेशक ने भी उनके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे, मगर खीरी पुलिस उन्हें लगातार तलाश रही थी।
विज्ञापन

वहीं फूलबेहड थाने में तैनाती के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता से रिश्वतखोरी के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर एसपी विजय ढुल ने मंगलवार को ही एसआई अवनेश कुमार और सिपाही अशोक वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए, उन्हें लखनऊ स्थिति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कराया है। साथ ही फूलबेहड़ के दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के अलग से आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed