फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people including mother and daughter beaten

मां-बेटी समेत तीन लोगों को पीटा

Thu, 30 Jul 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three people including mother and daughter beaten
लखीमपुर खीरी। एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में कारखाने में घुसे हमलावरों ने मां-बेटी और उसके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर कारखाने से 10 हजार रुपये की नकदी और कुछ सामान लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस और डीएम को को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाजपेई निवासी गीता देवी ने बताया कि उसका मोहल्ले में ही स्टील का कारखाना है। बृहस्पतिवार को पति गांव में खेत पर काम करने गए थे। वह अपनी बेटी और पुत्र के साथ कारखाने पर बैठी थी। दोपहर करीब 12 बजे रंजिशन पड़ोसी ने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ कारखाने पर हमला बोल दिया। उसे, उसकी पुत्री नेहा देवी और पुत्र सूरज की जमकर पिटाई की। कारखाने में रखा कुछ सामान और 10 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed