{"_id":"680fbf60dc0e93520c0b64df","slug":"three-people-including-a-woman-died-in-road-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-144611-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में रविवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना गौरीफंटा-दुधवा मार्ग पर हुई। मोहल्ला रंगरेजान तृतीय निवासी जवाहर लाल गुप्ता का 35 वर्षीय पुत्र परविंदर उर्फ मानू गुप्ता गौरीफंटा से बाइक से पलिया जा रहा था। इस दौरान बनगवां मंडी के सामने गौरीफंटा-दुधवा मार्ग पर किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। उसे पलिया सीएचसी लेजाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास हुई। पलिया रिश्तेदारी में बाइक से आया पड़रिया तुला निवासी 30 वर्षीय शिशिर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीसरी घटना निबुआबोझ में हुई। जहां गांव निवासी नाकिस की 26 वर्षीय पत्नी हाशमी जहां को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी रही। किसी ने परिजनों को सूचना दी, जो उसको अस्पताल लेकर आए। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया। दो अन्य युवकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।