{"_id":"5efb82d08ebc3e43280285cb","slug":"three-people-including-a-teenager-hanged-themselves-to-death-lakhimpur-news-bly4111271141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
मृतक के घर पर लगी भींड़
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदे लटककर जान देदी। किशोरी की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जा रहे तीन रिश्तेदार सड़क हादसे में जख्मी हो गए। भाई ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
ईसानगर। थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में किशोरी का शव आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई ने गांव के ही एक युवक पर खुदकशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर जानकारी पाकर मौके पर जा रहे उसके तीन रिश्तेदारों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी प्रहलादी की 15 साल की पुत्री पप्पी का शव गांव से बाहर एक खेत में आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। आरोप है कि पप्पी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। जिसमें आहत होकर उसने खुदकशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। उधर पप्पी की मौत की सूचना मिलने पर ईसानगर थाना क्षेत्र के गुड़पुरवा गांव निवासी रिश्तेदार रामभूलन (35) अपनी पत्नी और चार साल की बेटी को बाइक से लेकर देखने जा रहे थे। मुड़िया गांव के पास रामभूलन उसकी पत्नी और बेटी को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को खमरिया सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बरवर। घरेलू कलह के कारण युवक ने ट्रैक्टर की फाइन बेल्ट का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मोहल्ला रोशन नगर निवासी रमाकांत उर्फ कल्लू (40) पुत्र देव लाल घरेलू कलह से परेशान था। मंगलवार की दोपहर वह कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर द्वारिका प्रसाद कुशवाहा के बाग में पहुंचा। ट्रैक्टर की फाइन बेल्ट का फंदा गले में कस लिया और आम के पेड़ से लटकर कर जान दे दी। मृतक की पत्नी वेदवती ने बताया कि ससुर देव लाल, पुत्रों मुनेश्वर और अशोक की राय से दो दिन पहले ट्रैक्टर खरीद कर लाए थे। पति रमाकांत से कोई राय नहीं ली थी, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। इसी के चलते उन्होंने फंदे पर लटककर जान दे दी। पत्नी ने रो-रोकर बताया कि पिता की संपत्ति से हिस्सा न मिलने से पति मजदूरी कर परिवार चलाता था। मृतक के चार बच्चे अर्चना देवी (10), आशनी देवी (8), अर्पित (6) वर्ष सबसे छोटी लड़की शालनी (1) है। पसगवां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लोनपुरवा निवासी 45 वर्षीय दाताराम ने मंगलवार की शाम को गांव के बाहर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव लटकता देखा, तो उसकी पत्नी को सूचना दी। बदहवास पत्नी मौके पर पहुंची, तो पति को फंदे पर लटका देख चीखने-चिल्लाने लगी। गांव में खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है।