{"_id":"6984d9314f758ab73e0081d0","slug":"three-officers-and-24-employees-were-found-absent-during-the-public-hearing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167567-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जनसुनवाई समय में तीन अफसर और 24 कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जनसुनवाई समय में तीन अफसर और 24 कर्मी मिले अनुपस्थित
Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन के सख्त निर्देश हैं कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करें। इसके बावजूद विकास भवन के कई अफसर व कर्मचारी देर से पहुंच रहे हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया तो तीन जिलास्तरीय अफसर व 24 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही एक दिन का वेतन काटने की भी कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने सबसे पहले समाज कल्याण विभाग का निरीक्षण किया, जहां खुद समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह कार्यालय में नहीं मिलीं। उनके कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सय्यद साद, पर्यवेक्षक सचिन, महेंद्र कुमार, अंशुमान सिंह, विकास गुप्ता, पत्रवाहक नरेंद्र कुमार भी समय पर नहीं आए थे। डीएसटीओ कार्यालय में अपर सांख्यिकी अधिकारी नीति शर्मा और अरविंद, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रोहित सक्सेना, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार राज भी अनुपस्थित मिले। एआरसीएस कार्यालय के एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह, सहयोगी साधना सिंह, पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक रवि कुमार, पत्रवाहक कृष्ण कुमार, आरईएस के कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समीर शरण सिंह भी नहीं मिले।
डीपीआरओ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक बीएल राना, पत्रवाहक बब्लू, सफाई कर्मी सुभाष सिंह, अखिलेश कुमार, छोटे लाल, विपिन कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय के एपीओ नीतू, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार भी ड्यूटी से गायब रहे। उन्हाेंने सफाई कर्मचारी पटल सहायक की फटकार भी लगाई। सीडीओ ने सख्त निर्देश दिए कि गंदगी मिलने पर कर्मचारियों व कार्यालय अधीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों के लिए समान टेबल/केबिन व्यवस्था, नाम पट्टिका अनिवार्य की जाए। अभिलेखों के लिए अलमारी व रैक में रखे जाएं।