{"_id":"a27d74adcaeb190b510af1494a43ac41","slug":"three-more-children-were-found-in-symptoms-of-meningitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और बच्चों में मिले दिमागी बुखार के लक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और बच्चों में मिले दिमागी बुखार के लक्षण
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दिमागी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में इससे पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को फिर तीन बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले, इसके बाद जिले में दिमागी बुखार के लक्षण मिलने वाले बच्चों की संख्या 13 तक पहुंच गई है । एक बच्चे को गंभीर हालत होने के चलते लखनऊ रेफर किया गया है।
जिले में बरसात के साथ ही दिमागी बुखार भी शुरू हो गया है। संसाधनों की कमी के चलते इससे निपटने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने आ रहे हैं। शनिवार को फिर तीन बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले। इसमें थाना क्षेत्र निघासन के ग्राम बेलवापुरवा निवासी परमेश्वर का पांच वर्षीय पुत्र शिवपूजन, थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम परसा निवासी रामपाल की नौ वर्षीय पुत्री पूनम और थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम लौकाही निवासी राकेश की सात वर्षीय पुत्री शीतला मेें दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरके वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं उनका सीरम जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
एक बच्चा लखनऊ रेफर
जिला अस्पताल में दिमागी बुखार सेेे पीड़ित संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम विशेनपुर निवासी बुद्धू के 5 वर्षीय पुत्र अनीस की हालत में सुधार न होने के कारण उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया। इसके सहित लखनऊ रेफर होने वाले बच्चों की संख्या दो हो गई है।