फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three more accused arrested in Ashlendra murder case, one absconding

अश्लेन्द्र हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in Ashlendra murder case, one absconding
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने आठ दिन पहले हुए अश्लेंद्र की हत्या मामले में तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आलाकत्ल तमंचा बरामद कर एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत दो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

विवेचक/प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि धुमराडीह पेट्रोल पंप पर 11जनवरी को सिकंद्राबाद निवासी अश्लेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के भांजे की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी चमन वर्मा समेत दो को गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया गया था। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र के घुंसी मोड़ पर हत्या में वांछित आरोपी छोटू उर्फ अभिषेक वर्मा, विपिन वर्मा और पंकज वर्मा निवासीगण सौरइंया थाना हैदराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। छोटू की निशानदेही पर कैमहरा के पास सड़क किनारे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी इनके पास से बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि दिनेश वर्मा निवासी सौरइंया थाना हैदराबाद अभी फरार है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

घटना में शामिल तीसरी बाइक भी हुई बरामद
घटना के बाद मृतक के भांजे ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने घटना के तीसरे दिन मुख्य आरोपी चमन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनसे दो बाइक बरामद की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में कुछ अन्य नाम प्रकाश में आए जिनके खिलाफ घटना में एक नामजद आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त तीसरी बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed