फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three missing girl students likely to be in Delhi police leave for recover entire team including SP checked CCTV 

लखीमपुर: लापता तीन छात्राओं के दिल्ली में होने की संभावना, पुलिस रवाना, एसपी समेत पूरी टीम रात भर खंगाले सीसीटीवी

Sun, 31 Oct 2021 10:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 10:14 PM IST
सार

छात्राओं की खोजबीन के लिए एसपी ने एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामलखन, क्राइम प्रभारी निरीक्षक संजय यादव और कस्बा इंचार्ज जेपी यादव समेत पलिया निघासन सीओ के अलावा पलिया के सिपाही वसीम हाशमी को लगाया गया है। दिल्ली के लिए भी पुलिस टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Three missing girl students likely to be in Delhi police leave for recover entire team including SP checked CCTV 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं तीन छात्राओं की लोकेशन दूसरे दिन दिल्ली में होना पता चली है। उधर, एसपी विजय ढुल समेत पूरी पुलिस टीम शनिवार रात भर कोतवाली में डेरा जमाकर कस्बा समेत पलिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते रहे। उधर, पुलिस ने मोबाइल और छात्रा से जुड़ी एक डायरी भी बरामद की है।

विज्ञापन


शनिवार को कस्बा समेत एक अन्य स्थान की छात्रा स्कूल जाने के बहाने से घर से निकली थी। उसके बाद से वह लापता हो गई। परिजनों ने उनकी काफी खोज की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने रविवार की शाम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसपी विजय ढुल ने स्कूल के प्रधानाचार्य, छात्राओं के परिजनों और हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ की। उसके बाद कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 
विज्ञापन


इस दौरान छात्राएं बैंक के पास से होकर पलिया बस अड्डे पहुंचती दिखीं। वहां पर पलिया सीओ ने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें छात्राएं बस से उतरने के बाद शौचालय में जाती दिखीं। वहां पर यूनीफॉर्म बदली और बाद में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। वहां पर ट्रेन न मिलने पर वह लोग दोबारा बस अड्डे पर आईं और दिल्ली वाली बस पर चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की खोजबीन के लिए एसपी ने एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामलखन, क्राइम प्रभारी निरीक्षक संजय यादव और कस्बा इंचार्ज जेपी यादव समेत पलिया निघासन सीओ के अलावा पलिया के सिपाही वसीम हाशमी को लगाया गया है। दिल्ली के लिए भी पुलिस टीम रवाना हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक पुलिस सकुशल छात्राओं को लेकर लौट आ सकती है।


छात्राओं के होने का सुराग मिल गया है। उम्मीद है कि छात्राओं को सकुशल परिवार वालों को सौंपा जाएगा। दिल्ली के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। - सुबोध जायसवाल, सीओ निघासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed