फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three miscreants tried to snatch a woman's earrings, one arrested

Lakhimpur Kheri News: तीन बदमाशों ने महिला के कुंडल नोचने का किया प्रयास, एक गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants tried to snatch a woman's earrings, one arrested
मितौली। थाना क्षेत्र के डहर गांव के पास बाइक सवार दंपती से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुंडल नोचकर भागने का प्रयास किया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मितौली थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के रहने वाले शोभित अपनी पत्नी शालिनी के संग गोला गोकर्णनाथ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान कस्ता भीखमपुर मार्ग पर डहर गांव व पेट्रोल पंप के पास पीछे से आये एक बाइक पर तीन बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी शालिनी के कान के कुंडल नोचकर भागने का प्रयास किया तभी पति ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाकर घेरा बंदी की और एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। एसपी खीरी संकल्प शर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही। जल्द फरार बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे। साथ ही पुलिस खेतों में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed