फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three ineligible found in verification of beneficiaries, notice to head

Lakhimpur Kheri News: लाभार्थियों के सत्यापन में मिले तीन अपात्र, प्रधान को नोटिस

Tue, 01 Aug 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three ineligible found in verification of beneficiaries, notice to head
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मि शन (ग्रामीण) फेज-2 के चयनित लाभार्थियों के स्थलीय सत्यापन में तीन लोग अपात्र पास गए हैं। इस संबंध में डीएम ने ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत मीरपुर के प्रधान को नोटिस जारी किया है। सत्यापन के दौरान सरिता पत्नी हिमांशु यादव, सीमा देवी पत्नी सर्वेश कुमार वर्मा और वीरेंद्र कुमार वर्मा पुत्र भगौती प्रसाद वर्मा अपात्र मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ग्राम पंचायत मीरपुर के ग्राम प्रधान विकास वर्मा को नोटिस जारी करके एक सप्ताह के अंदर साक्ष्यों सहित स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95 (1) (छ) के अंतर्गत पद का दुरुपयोग करने के आरोप में कार्रवाई की जाए। इसी मामले में डीएम ने एडीओ (पंचायत) अनिल मिश्रा और ग्राम सचिव पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ भी अलग से कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed