{"_id":"660071a80ed2bc4e600f98ba","slug":"three-including-elderly-killed-seven-injured-in-road-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116666-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित तीन की मौत, सात घायल
विज्ञापन
फरधान/बिजुआ। थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग सहित तीन की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। गंभीर घायल को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रविवार की सुबह करीब पांच बजे बरेली से लखीमपुर जा एक अखबार की गाड़ी फरधान में ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। टैक्सी में बैठे चन्नालाल मौर्या पुत्र रामलाल 40 वर्ष, आर्यन मौर्या पुत्र छन्नालाल 16 वर्ष, अंजलि मौर्या पत्नी चन्नालाल मौर्या 34 वर्ष निवासीगण खरवैया निघासन थाना पढ़ूवा, मुकेश शर्मा पुत्र फूल प्रकाश, अनीता शर्मा पत्नी मुकेश शर्मा, आना शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा निवासीगण रामपुर गार्डन थाना बरेली घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान लाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने सभी को छुट्टी दे दी। टक्कर इतनी जोर की थी, टैक्सी के आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह के समय सड़क पर काफी देर वाहनों का लंबा जाम लग रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
उधर, नीमगांव क्षेत्र गांव रामपुर निवासी राजेंद्र कुमार साइकिल से अपने गांव के छंगालाल के साथ होली का जरूरी सामान लेने भदूरा जा रहे थे। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर कस्बा भदूरा से पहले पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल चला रहे राजेंद्र कुमार 68 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायल छंगालाल (62) को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं, गोला कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर पनाह निवासी देवशरण यादव का 18 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार यादव अपने परिवार के राजेंद्र यादव के साथ अपनी रिश्तेदारी महेशापुर जा रहा था। भानपुर से महेशापुर सिंगल रोड पर मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई और दोनों मोटर साइकिल सवार टकरा गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अनूप कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेंद्र प्रसाद को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई।