फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three houses collapsed in Nepal due to landslide, three people died

नेपाल में भूस्खलन से तीन घर ढहे, तीन लोगों की हुई मौत

Wed, 20 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three houses collapsed in Nepal due to landslide, three people died
धनगढ़ी में बाढ़ का जायजा लेतीं कानून मंत्री।
धनगढ़ी (नेपाल)। बीते रविवार की रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कैलाली व कंचनपुर जिले की कर्णाली व महाकाली नदियों का जलस्तर बढ़ने से काफी नुकसान हुआ है। जिला डोटी व डडेलधुरा में बारिश के चलते हुए भूस्खलन से तीन घर ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कैलाली जिले में एक व्यक्ति नदी में बह गया। कंचनपुर की महाकाली नदी में पांच लोग बीच टापू पर फंस गए, जिनको हेलीकाप्टर से निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार रात से लगातार हो रही बारिश से सुदूर पश्चिम प्रदेश के डडेल्धुरा व डोटी जिले में भारी बारिश होने से डोटी जिले सायल गांव पालिका मेल्लेख ग्राम में हुए भूस्खलन से स्थानीय निवासी वीर बहादुर कुजेन्डा का घर ढह गया। हादसे में उसके दो बेटों सागर (14) और आशीष (11) की मौत हो गई। डडेलधुरा में भी एक घर ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

नदियों में उफान के चलते धनगढ़ी शहर का हर मुख्य मार्ग जलमग्न है। लगातार हो रही बारिश के चलते धनगढ़ी में करीब 600 घरों में पानी भर गया है। कैलाली डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि गोदावरी नगर पालिका की खुटिया नदी पर ट्रैक्टर-ट्राली में गिट्टी पत्थर भर रहा वार्ड आठ निवासी गणेश आउजी नदी के पानी में बह गया। उसका पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। वहीं खल्लामुसेटी स्थान पर बने टापू में मुर्गा फार्म मालिक दीर्घमती खड़का अपने परिवार के साथ फंस गए, जिसके बाद प्रदेश के आंतरिक मामला व कानून मंत्री पूर्णा जोशी ने उनको परिवार सहित बचाने के लिए हैलीकाप्टर भेजा, जिसके बाद वह वहां से निकल सके। कानून मंत्री ने बाढ़ का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर कहर बनकर टूटीं मोहाना और कर्णाली नदियां
तिकुनिया। नेपाल और तराई इलाके में हो रही भारी बारिश से मोहाना नदी में बाढ़ आ गई है। पहाड़ों से निकलकर आने वाली कर्णाली नदी मोहाना में मिलती है। इसके चलते मोहाना भी उफना गई है।
नदी किनारे स्थित गांव नया पिंड नदी के निशाने पर है। गांव की तरफ पानी बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुद्वारा से एलान कर इस गांव के लोगों को बता दिया गया है कि वह अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लें। क्योंकि पानी और भी बढ़ सकता है।

नया पिंड गांव के पास ही मोहाना नदी में नेपाल की कर्णाली नदी भी मिलती है। इसके चलते नदी का उफान और तेज हो गया है। गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया है। कई रास्तों पर भी जलभराव है। बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से खेतों में खड़ी धान की फसल नष्ट हो गई। मोहाना नदी के किनारे बसे गांव बनबीरपुर, दाराबोझी, गंगानगर, रामनगर, रननगर, पुरबिया बस्ती, चोगुर्जी, जनकपुर, कौड़ियाला, जसनगर के किसानों पर नदी की बाढ़ मुसीबत बन कर टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed