फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three houses burnt to ashes, two goats died and two people were scorched

Lakhimpur Kheri News: आग से तीन घर राख, दो बकरियों की मौत, दो लोग झुलसे

Fri, 12 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three houses burnt to ashes, two goats died and two people were scorched
अज्ञात कारणों से लगी आग से जला घर। संवाद
भीरा। गांव कमियांपुर में बृहस्पतिवार रात लगी आग से तीन छप्परनुमा घर जलकर राख हो गए। हादसे में दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि आग बुझाने के दौरान दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे मनोज कुमार, उनके भाई पिंटू कुमार और विजय कुमार के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से मनोज कुमार और पिंटू कुमार के घर में बंधी दो बकरियां मर गईं। कपड़े, अनाज, बिस्तर, घरेलू सामान और करीब तीन हजार रुपये नकद जल गए। विजय कुमार के घर में रखा भूसा और अन्य सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाल्टियों और मोटरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान मनोज कुमार और लालता प्रसाद झुलस गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मनोज कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed